बैंक कैशियर ने लगा ली फांसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2018 6:20 AM
विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक देवघर में थी पदस्थापित डेढ़ वर्ष के पुत्र व पति को छोड़ गयी, पति भी कार्यरत है घोरपरास सिंडिकेट बैंक में टाटा व कोलकाता में चल रहा था डिप्रेशन का इलाज देवघर : सिंडिकेट बैंक देवघर में कैशियर पद पर कार्यरत बंपास टाउन खोरादह निवासी सुजाता घोष (30) ने गुरुवार सुबह में फांसी […]
विज्ञापन
सिंडिकेट बैंक देवघर में थी पदस्थापित
डेढ़ वर्ष के पुत्र व पति को छोड़ गयी, पति भी कार्यरत है घोरपरास सिंडिकेट बैंक में
टाटा व कोलकाता में चल रहा था डिप्रेशन का इलाज
देवघर : सिंडिकेट बैंक देवघर में कैशियर पद पर कार्यरत बंपास टाउन खोरादह निवासी सुजाता घोष (30) ने गुरुवार सुबह में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुजाता के पति गौरव घोष भी सारवां थानांतर्गत सिंडिकेट बैंक घोरपरास शाखा में कार्यरत हैं. सुजाता का एक डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है. पति के अनुसार सुजाता डिप्रेशन की मरीज थी. टाटा व कोलकाता के मनोचिकित्सक के यहां उसका इलाज चल रहा था. ज्यादातर गुमसुम रहती थी. छोटी-छोटी बातों पर काफी गुस्से में आ जाती थी. इलाज से काफी सुधार था, लेकिन वह पूर्ण रूप से ठीक नहीं हुई थी. बुधवार को भी वह गुमसुम थी और ड्यूटी पर नहीं जाना चाह रही थी.
पति ने उसे बैंक छोड़ा और ड्यूटी के बाद लेकर भी आये. सुबह में 5:30 बजे जगने के बाद गौरव दूसरे कमरे में कंप्यूटर पर काम करने चला गया. उस वक्त बेडरुम में सुजाता सो रही थी. करीब 6:45 बजे गौरव पुन: अपने बेडरूम में आया, तो देखा कि सुजाता ने दुपट्टे के सहारे सिलिंग फैन में फांसी लगा ली. उन्होंने तुरंत फंदा काटकर सुजाता को नीचे उतारा और चेस्ट पंप कर उसे सामान्य करने की कोशिश की, लेकिन तब तक सुजाता की मौत हो चुकी थी. गौरव ने इसकी सूचना फोन पर ससुर को भी दी. घटना की सूचना पर नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार व एएसआइ धनंजय प्रसाद सिंह गौरव के घर पहुंचे. सुजाता के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस को दिये बयान में गौरव ने उपरोक्त जानकारी देते हुए कहा कि 2012 में उसने सुजाता के साथ शादी की थी. दोनों एक ही बैंक में थे और प्रेम विवाह को दोनों ने अरेंज किया था. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. फिलहाल इस संबंध में नगर थाने में एक यूडी कांड अंकित कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










