गांव में न तो बिजली थी, न शौचालय की व्यवस्था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2018 6:10 AM
विज्ञापन
मधुपुर : प्रधानमंत्री के निर्देश पर बुधवार को सांसद निशिकांत दुबे ने मधुपुर के गड़िया पंचायत के अनुसूचित जनजाति बहुल सलैया गांव में टीकू दास के घर रात बितायी. यह आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव है. सांसद ने जिस गांव में रात गुजारी, उनके प्रवास से ही विकास की पोल खुल गयी. मूलभूत […]
विज्ञापन
मधुपुर : प्रधानमंत्री के निर्देश पर बुधवार को सांसद निशिकांत दुबे ने मधुपुर के गड़िया पंचायत के अनुसूचित जनजाति बहुल सलैया गांव में टीकू दास के घर रात बितायी. यह आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांव है. सांसद ने जिस गांव में रात गुजारी, उनके प्रवास से ही विकास की पोल खुल गयी.
मूलभूत सुविधाएं भी ग्रामीणों को नहीं मिली है. इस दौरान सांसद ने पूरा गांव घूम-घूम कर लोगों की असुविधाएं देखी और समस्याएं सुनी. सांसद के प्रवास के दौरान सलैया गांव में ये मिली खामियां :
घर में बिजली नहीं थी, जेनरेटर के सहारे गुजरी रात : गोड्डा सांसद श्री दुबे ने जिस टीकू दास के घर रात गुजारी, उस घर में बिजली नहीं थी. इस कारण जेनेरेटर के सहारे लाइटिंग की व्यवस्था की गयी थी.
इंदिरा आवास था या प्रधानमंत्री आवास, क्लियर नहीं था : सांसद जिस कमरे में ठहरे, वह आवास इंदिरा आवास योजना या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया है, क्लियर नहीं था. टीकू दास का कहना था कि उसे सिर्फ 60 हजार ही मिले. शेष पैसे बिचौलिये खा गये. टीकू दास के दो कमरे का निर्माणाधीन आवास था, जिसके एक कमरे में सांसद ने रात गुजारी, कमरे का प्लास्टर भी अभी पूरा नहीं हो पाया है.
देवघर से गया चलंत शौचालय : गांव को ओडीएफ घोषित करने की प्रक्रिया चल रही है.जिस घर में सांसद ठहरे, वहां शौचालय भी नहीं बना था. इसलिए देवघर नगर निगम से चलंत शौचालय सलैया भेजा गया था.
चौकी पर गद्दा बिछा कर सोये : टीकू दास के घर के एक कमरे में सांसद ने रात बितायी. इस कमरे में एक चौकी लगी थी, डेकोरेटर्स के यहां से गद्दा व चादर आदि लाया गया था, जबकि दूसरे कमरे में टीकू, उसकी पत्नी और दो बच्चे सोये.
10 विभागों के अधिकारी थे साथ :
सांसद के इस कार्यक्रम के दौरान जिले से 10 विभागों के अफसर देर रात तक गांव में रुके. देर रात को उन लोगों ने सांसद और ग्रामीणों के साथ भोजन किया. इसमें मुख्य रूप से प्रशिक्षु आइएएस कर्ण सत्यार्थी, एसडीओ नंद किशोर लाल, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी अनंत कुमार झा, नप अध्यक्ष संजय यादव, इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार, बीडीओ रश्मि रंजन, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, मुखिया सुशील सिंह, डॉ रंजन झा, मोती सिंह आदि दर्जनों महिला-पुरुष व ग्रामीण मौजूद थे.
काम नहीं किया, तो नौकरी से हटाये जायेंगे अधिकारी
गांव में एक माह के अंदर बनेंगे शत प्रतिशत शौचालय
शत प्रतिशत लोगों को उज्जवला योजना से मिलेंगे गैस कनेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










