ठेकेदारों ने टेंडर का कर दिया बहिष्कार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2018 6:07 AM

विज्ञापन

कार्यपालक अभियंता से टेंडर में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की मधुपुर : पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय में स्थानीय ठेकेदारों ने टेंडर का बहिष्कार कर दिया. उन्होंने एचवाइटीडी को एनआइटी से नहीं हटाये जाने, बाहरी व वरीय ठेकेदार को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने का विरोध जताते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता को […]

विज्ञापन

कार्यपालक अभियंता से टेंडर में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की

मधुपुर : पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय में स्थानीय ठेकेदारों ने टेंडर का बहिष्कार कर दिया. उन्होंने एचवाइटीडी को एनआइटी से नहीं हटाये जाने, बाहरी व वरीय ठेकेदार को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने का विरोध जताते हुए विभाग के कार्यपालक अभियंता को स्थानीय संवेदकों ने सामूहिक पत्र लिख कर टेंडर में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत की. ठेकेदार अशोक कुमार सिंह, सिद्धार्थ शंकर राय, सुमन कुमार सिंह, सुशांत राय, दिनेश प्रसाद गुप्ता, सुनील राय, श्याम देव चौधरी, जगदेव साह, संजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार राय,
प्रियंका कुमारी राय आदि ने बताया कि विभाग के प्रमंडल कार्यालय से वित्त वर्ष 2017-18 में निविदा सूचना संख्या 21-22 तथा 2018-19 के लिए निविदा संख्या एक व दो के तहत टेंडर आमंत्रित किया गया. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता के कार्यालय में टेंडर संबंधी मौखिक रूप से बातचीत हुई थी. कार्यपालक अभियंता ने आश्वस्त करते हुए कहा था कि टेंडर में एचवाइटीडी को एनआइटी से हटा दिया जायेगा, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. बताया कि कार्यपालक अभियंता के कार्यालय से बाहरी व वरीय ठेकेदारों को गलत रूप से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इस संबंध में ठेकेदारों ने स्थानीय विधायक सह मंत्री राज पलिवार को पत्र लिखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola