फिर फटा जलापूर्ति पाइप, बह गया 7.5 लाख लीटर पानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2018 5:11 AM

विज्ञापन

13 मार्च को भी फट चुका है यह पाइप बुधवार को पाइप जोड़ने का काम होगा शुरू शुक्रवार से लोगों को है पानी मिलने की संभावना देवघर : टावर चौक-कचहरी मुख्य रोड स्थित जमुनाजोर पुल के पास एनएच निर्माण के दौरान जेसीबी से सप्लाइ वाटर का मुख्य पाइप एक बार फिर फट गया. इसके बाद […]

विज्ञापन

13 मार्च को भी फट चुका है यह पाइप

बुधवार को पाइप जोड़ने का काम होगा शुरू
शुक्रवार से लोगों को है पानी मिलने की संभावना
देवघर : टावर चौक-कचहरी मुख्य रोड स्थित जमुनाजोर पुल के पास एनएच निर्माण के दौरान जेसीबी से सप्लाइ वाटर का मुख्य पाइप एक बार फिर फट गया. इसके बाद पाइप से पानी का फव्वारा फूट पड़ा, जो 15 फीट ऊपर तक जा रहा था. पाइप फटने से करीब साढ़े सात लाख लीटर पानी बह कर नाले में चला गया. इधर, पाइप से पानी बहने के कारण कचहरी रोड में यातायात ठप हो गया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पैदल आवाजाही में भी काफी परेशानी हुई.
इस पाइप के माध्यम से मीना बाजार पानी टंकी और रामपुर पानी टंकी में पानी भरा जाता है. पाइप फटने से जोन टू के आसाम एक्सिस रोड के दक्षिण दिशा सहित बाबा मंदिर के आसपास के आधे से अधिक मुहल्लों में जल संकट हो गया है. पाइप की मरम्मत करने के लिए निगम की टीम गयी, लेकिन पानी की धार इतनी तेज थी कि कारीगर को लौटना पड़ा. अब बुधवार से मरम्मत का काम शुरू होगा. बताते चलें कि जमुनाजोर पुलिया के दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ीकरण होना है. इस दौरान दो बार वाटर सप्लाइ का मुख्य पाइप फट चुका है.
यहां जलापूर्ति होगी बाधित
जोन टू के आसाम एक्सिस रोड का पूरा दक्षिण क्षेत्र, बाबा मंदिर के आसपास का क्षेत्र, झौंसागढ़ी, रामपुर, बिलासी, प्रोफेसर कॉलोनी, पं बीएन झा पथ, सब्जी मंडी मीना बाजार का अंश में जलापूर्ति बाधित होगी. इधर, नगर निगम जल प्रभारी समीर सिन्हा ने बताया कि इसमें लगभग साढ़े सात लाख लीटर पानी बर्बाद हो गया. इसे मरम्मत करने में दो दिन लगेगा. गुरुवार रात्रि में टंकी में पानी भरा जायेगा. इसके बाद शुक्रवार से पानी मिलने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola