ट्रैक्टर ने तीन साइकिल सवारों को मारा धक्का
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2018 5:10 AM
विज्ञापन
25 फीट आगे घसीटते ले गया सभी को, कुंडा इलाके की घटना देवघर : तेज गति से जा रहा बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर के चालक का संतुलन बिगड़ा और आगे-आगे चल रहे तीन साइकिल सवारों को धक्का मार दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर करीब 25 फीट तक तीनों को आगे घसीटता […]
विज्ञापन
25 फीट आगे घसीटते ले गया सभी को, कुंडा इलाके की घटना
देवघर : तेज गति से जा रहा बालू लदा बेकाबू ट्रैक्टर के चालक का संतुलन बिगड़ा और आगे-आगे चल रहे तीन साइकिल सवारों को धक्का मार दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धक्का मारने के बाद ट्रैक्टर करीब 25 फीट तक तीनों को आगे घसीटता ले गया. इसके बाद किसी तरह ब्रेक लगा. घटना देवघर-सारठ मुख्य मार्ग पर कुंडा में हुई.
स्थानीय लोगों की मदद से घायल काशीडीह निवासी धीरेंद्र दास सहित चांदडीह निवासी रविंद्र दास व संदीप दास को इलाज के लिए वहीं बगल के प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने धीरेंद्र की हालत गंभीर बतायी है. उसका पैर कुचल गया है. तीनों घायल राजमिस्त्री हैं. मजदूरी कर वे लोग शाम में साइकिल से घर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई. घटना की सूचना पर कुंडा थाने के एएसआइ जेके सिंह पहुंचे और ट्रैक्टर से बालू खाली कर उसे जब्त कर थाना ले आये. समाचार लिखे जाने तक कुंडा थाने की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










