राहुल व मोनू को रिमांड पर लेने की तैयारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2018 5:26 AM
विज्ञापन
देवघर : रोशन कुमार राउत को गोली मारकर घायल करने के मामले में सरेंडर किये राहुल सिंह व उसके दोस्त मोनू को नगर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. कांड के आइओ मामले की डायरी लिखने में जुटे हैं. संभावना है कि राहुल व मोनू को रिमांड पर लेने के लिए कांड […]
विज्ञापन
देवघर : रोशन कुमार राउत को गोली मारकर घायल करने के मामले में सरेंडर किये राहुल सिंह व उसके दोस्त मोनू को नगर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. कांड के आइओ मामले की डायरी लिखने में जुटे हैं. संभावना है कि राहुल व मोनू को रिमांड पर लेने के लिए कांड के आइओ सोमवार को कोर्ट में अर्जी देंगे. आखिरकार पुलिस की नजरों से बचकर उसने कोर्ट में सरेंडर किया. पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी. घटना के बाद से ही राहुल फरार चल रहा था.
पुलिस के अनुसार राहुल द्वारा गोली चलाने पर रोशन घायल हुआ और घटना के दूसरे दिन उसने मोबाइल पर कॉल कर धमकी भी दी थी. उसके परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी. नौ फरवरी को मीना बाजार सब्जी मंडी के समीप पैराडाइज चौक पर गणपत जोशी लेन (पुराना सेंट्रल बैंक गली) निवासी रोशन कुमार राउत को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. मेघलाल पुरी लेन निवासी राहुल सिंह व उसके दोस्त हाथी पहाड़ मुहल्ला निवासी मोनू शर्मा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया गया है. मामले में रोशन ने राहुल पर 50 हजार रुपया रंगदारी का भी आरोप लगाया है. मामले में मोनू ने दो दिन पूर्व ही कोर्ट में सरेंडर किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










