उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोरपरास में हजारों की चोरी, स्मार्ट क्लास के उपकरण गायब

Updated:
विज्ञापन
उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोरपरास में हजारों की चोरी, स्मार्ट क्लास के उपकरण गायब

सारवां थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घारेपरास में चोरी का मामला उजागर

विज्ञापन

घोरपरास. थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोरपरास में हजारों रुपये मूल्य के शैक्षणिक उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया है. इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापक रूपावती कुमारी ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने में दिए गए आवेदन में प्रधानाध्यापक ने बताया है कि 22 मई से 10 जून तक विद्यालय में ग्रीष्मावकाश था। 11 जून को विद्यालय खुलने पर जब वे स्कूल पहुंचीं तो स्मार्ट कक्षा का गेट खुला पाया. इसके बाद विद्यालय परिसर की जांच की गई, जिसमें स्मार्ट क्लास में लगे मिनी पीसी, प्रोजेक्टर, की-बोर्ड, स्पीकर, माउस सहित अन्य उपकरण गायब मिले. प्रधानाध्यापक ने पुलिस से मामले की छानबीन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है. सूत्रों के अनुसार, इससे पूर्व भी उक्त विद्यालय में दो बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. हालांकि अब तक न तो चोरों का कोई सुराग मिल पाया है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी हो सकी है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ऐसे कृत्य में शामिल चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे. उनका कहना है कि विद्यालय में उपलब्ध कराए गए उपकरण बच्चों की शिक्षा के लिए होते हैं और उनकी चोरी होने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है. ग्रामीणों ने इसे अत्यंत निंदनीय घटना बताते हुए पुलिस से अविलंब मामले का उद्भेदन करने की मांग की है.

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola