पांच रूटों पर सेवाएं बंद, रांची एयरपोर्ट पर 2000 तक यात्री घटे

Updated:
विज्ञापन
एयरप्लेन. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

एयरप्लेन. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जुलाई में जून की तुलना में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 2000 तक कम दर्ज की गई है. विभिन्न एयरलाइनों द्वारा पांच रूटों पर उड़ानें बंद किए जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. इसका असर एयरपोर्ट पर संचालित व्यावसायिक इकाइयों पर भी पड़ा है, जिन्हें घाटे के कारण काम बंद करने की नौबत आ गई है.

विज्ञापन

रांची से राजेश झा की रिपोर्ट 

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुलाई में यात्रियों की संख्या जून के मुकाबले प्रतिदिन करीब 1800 से 2000 तक कम दर्ज की गयी है. विभिन्न एयरलाइनों की ओर से पांच रूटों पर उड़ानें बंद किये जाने और विमानों की कमी को अधिकारियों ने इसकी मुख्य वजह बताया है. यात्रियों को कमी का असर एयरपोर्ट पर संचालित व्यावसायिक इकाइयों पर भी पड़ा है. पार्किंग संचालक, पेबंश इंग्लैंड और मनी एक्सचेंज के संचालकों ने एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिखकर काम बंद करने की सूचना दी है. कहा है कि यात्रियों की कमी के कारण लगातार घाटा हो रहा है, इसलिए वे आगे कारम करना नहीं चाहते हैं.

एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार और इंडिगो की एक उड़ान बंद

रांची एयरपोर्ट से मुख्य रूप से 'एयर इंडिया एक्सप्रेस' और 'इंडिगो एयरलाइंस' द्वारा विमानों का संचालन किया जाता है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक जून में जहां 52 से 54 फ्लाइटों का संचालन होता था, वहीं जुलाई में यह फ्लाइटों की संख्या 40 से 38 तक पहुंच गयी है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एक जुलाई में जो पांच विमान सेवाएं बंद हुई हैं, उनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार फ्लाइटें शामिल हैं. कंपनी ने दिल्ली-रांची- दिल्ली (आइएक्स 2379/2378), दिल्ली-रांची-दिल्ली (आइएक्स 1053/1051), हैदराबाद-रांची- मुंबई (आइएक्स 2373/2372) और मुंबई-रांची-हैदराबाद (आइएक्स 2375/2374) की सेवा बंद कर दी है. वहीं, इंडिगो ने भी रांची-कोलकाता विमान सेवा बंद कर दी है. 

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ऐसे कम हुए यात्री

तिथिजून में यात्रीजुलाई में यात्रीयात्री घटे
017,9475,9132,093
027,6926,2921,400
037,7325,8141,914
047,8336,7691,064
058,1456,6011,544
068,2185,5472,671
078,1736,4091,764

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि एयरलाइंस के पास विमानों की कमी है. रांची से जून में पांच फ्लाइटें बंद हुई हैं, जिससे यात्री कम हुए हैं. एयरलाइंस कंपनियां जल्द विमानों की खरीद कर उड़ानें शुरू करेंगी.

15 लाख के घाटे के कारण बंद कर रहे काम : पार्किंग संचालक

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग का संचालन अंजाना इंटरप्राइजेज द्वारा किया जाता है. संचालक विनोदमिश्रा ने कहा कि एयरपोर्ट प्रबंधन को हर माह पार्किंग चार्ज के रूप में 30 लाख रुपये भुगतान करते हैं. वर्तमान में महज 15 लाख ही हो रहा है. इस घाटे के कारण एयरपोर्ट प्रबंधन को पत्र लिख कर काम बंद करने की सूचना दी है. अगर प्रबंधन यात्रियों की संख्या को देखते हुए पार्किंग चार्ज कम करता है, तब ही आगे काम करेंगे. 

विमानों की कमी और फ्यूल संकट देशव्यापी : संजय सेठ

विमान सेवाओं पर संकट को लेकर रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने भी अपना मंतव्य दिया है. प्रभात खबर से बातचीत के दौरान श्री सेठ ने कहा कि मिडिल-ईस्ट में युद्ध का असर पूरे विश्व पर पड़ा है. विमानों सेवाएं भी इस असर से अछूती नहीं हैं. विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों ने लगभग 300 से अधिक नये विमानों के ऑर्डर दिये हैं. नये विमानों के आने के बाददेश के विभिन्न रूटों पर विमान सेवाओं में बढ़ोतरी होगी. 

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद, डेढ़ करोड़ से अधिक की खेप जब्त

ये भी पढ़ें: JSSC-JPSC नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिले सजा : चंपाई सोरेन


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola