झारखंड के इन जिलों में 28 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
झारखंड में 28 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे कई जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट घोषित किया है. हालांकि, हालिया बारिश से राज्य के अधिकांश जिलों में धान रोपाई का काम तेज हो गया है.
Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से सोमवार को झारखंड के कई जिलों में बारिश हुई. रांची में नौ मिमी, बोकारो में छह मिमी, मेदिनीनगर में एक मिमी और जमशेदपुर में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी. बारिश के कारण रांची का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस घट गया. मेदिनीनगर में 2.2 डिग्री और बोकारो में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.
28 जुलाई का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है. 29 और 30 जुलाई को भी कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
ये भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने नए परिसर में फुटबॉल मैदान के टेंडर पर लगाई रोक, जानिए क्या है वजह
अब तक सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश
एक जून से 27 जुलाई तक झारखंड में सामान्य 467.4 मिमी के मुकाबले 330.3 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 29 प्रतिशत कम है. रांची में भी इस अवधि में सामान्य से 19 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गयी. हालांकि पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में बारिश की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही है. इधर हालिया बारिश से राज्य के अधिकांश जिलों में धान रोपाई का काम तेज हो गया है.
ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद, डेढ़ करोड़ से अधिक की खेप जब्त
ये भी पढ़ें: JSSC-JPSC नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिले सजा : चंपाई सोरेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










