प्रदीप नरौने समेत तीन हुए आरोपमुक्त मुरारीराज जजवाड़े हत्याकांड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2018 6:59 AM
देवघर : चर्चित मुरारीराज जजवाड़े हत्याकांड में तीन आराेपितों प्रदीप नरौने, रीतेश मिश्रा व रमेश कुमार मिश्रा को कोर्ट से राहत मिल गयी है. इन तीनों को कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया. अभियोजन पक्ष की ओर से ट्रायल के दौरान चार गवाही दी गयी थी, लेकिन किसी ने घटना का […]
देवघर : चर्चित मुरारीराज जजवाड़े हत्याकांड में तीन आराेपितों प्रदीप नरौने, रीतेश मिश्रा व रमेश कुमार मिश्रा को कोर्ट से राहत मिल गयी है. इन तीनों को कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया. अभियोजन पक्ष की ओर से ट्रायल के दौरान चार गवाही दी गयी थी, लेकिन किसी ने घटना का समर्थन नहीं किया. सेशन जज चार लोलार्क दुबे की अदालत कोर्ट ने अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.
ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक ब्रह्मदेव पांडेय व बचाव पक्ष से वरीय अधिवक्ता अमर कुमार सिंह ने पक्ष रखे. यह मुकदमा मृतक की बहन रंजना श्रृंगारी ने नगर थाना में दर्ज कराया था जिसमें बबलू खवाड़े समेत 11 लोगों को नामजद किया गया था. जिसमें से पांच आरोपितों का अलग ट्रायल हुआ, जो 20 जनवरी को आरोपमुक्त हो चुके हैं. इसी केस के तीन अरोपितों का अलग ट्रायल हुअा, जिन्हें 15 फरवरी को न्याय मिला. शेष तीन आरोपितों का ट्रायल चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










