एप्प में है सब फिक्स अंतर आते ही हो रहा है फाइन एसपीएस कंपनी को दे रहे हैं लोग दोष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2018 4:35 AM
देवघर : देवघर नगर निगम क्षेत्र की जनता एक बार फिर नगर निगम के विरुद्ध गोलबंद हो रही हैं. लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. होल्डिंग टैक्स देने के बाद अब फाइन देने में अपने को असमर्थ पा रहे हैं. नगर विकास एवं आवास विभाग की फाइन माफ की घोषणा करते ही अधिकांश […]
देवघर : देवघर नगर निगम क्षेत्र की जनता एक बार फिर नगर निगम के विरुद्ध गोलबंद हो रही हैं. लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. होल्डिंग टैक्स देने के बाद अब फाइन देने में अपने को असमर्थ पा रहे हैं. नगर विकास एवं आवास विभाग की फाइन माफ की घोषणा करते ही अधिकांश लोगों ने सेफ भर दिया. कई ने अपना टैक्स भी जमा कर दिया.
टैक्स भरते समय लोगों को रोड की चौड़ाई का पूरा ध्यान नहीं रहा. इसमें एक इंच भी कम होने पर सौ प्रतिशत फाइन देनी पड़ रही है. इधर कुछ दिनों से निगम की इंटरनल टीम एसपीएस कंपनी के कर्मियाें के साथ मापी में निकल रही है. टीम नाला से नाला की चौड़ाई माप रही है. इससे सड़क की चौड़ाई अधिक निकल रही है. इसका खामियाजा होल्डिंग धारकों को भरना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










