देवघर : मुक्त करायी गयी गोड्डा की बच्ची का फरीदाबाद में चल रहा इलाज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2018 8:02 AM
विज्ञापन
गोड्डा की पीड़िता से मिलने पहुंचे हरियाणा बाल कल्याण आयोग की टीम देवघर : मंगलवार को मुक्त करायी गयी गोड्डा के राजाभिट्ठा की रहने वाली पहाड़िया बच्ची का इलाज फरीदाबाद स्थित एमके अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर है. बुधवार को हरियाणा बाल कल्याण आयोग की टीम ने अस्पताल पहुंच कर बच्ची […]
विज्ञापन
गोड्डा की पीड़िता से मिलने पहुंचे हरियाणा बाल कल्याण आयोग की टीम
देवघर : मंगलवार को मुक्त करायी गयी गोड्डा के राजाभिट्ठा की रहने वाली पहाड़िया बच्ची का इलाज फरीदाबाद स्थित एमके अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर है. बुधवार को हरियाणा बाल कल्याण आयोग की टीम ने अस्पताल पहुंच कर बच्ची के बारे में पूरी जानकारी ली.
आयोग के सदस्य बाल कृष्ण गोयल ने प्रभात खबर को बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है. उसे पूरी सुरक्षा दी गयी है. 24 घंटे महिला पुलिस की सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है. जांच में पाया कि उसके शरीर पर कई जगह चाकू के वार के जख्म हैं. इसके अलावा उसे बोन टीवी भी है. इस कारण हड्डी में पस भर गया है. इसके अलावा उसके शरीर में कैल्शियम की काफी कमी है.
दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का दिया निर्देश: आयोग के सदस्य श्री गोयल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करें. साथ ही इस तरह का रैकेट जो झारखंड से लड़कियों को दिल्ली, हरियाणा आदि शहरों में लाकर अपनी हवश का शिकार बनाते हैं, उसका पर्दाफाश करें. आयोग पुलिस को पूरी मदद करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










