ePaper

पिस्टल के बल पर डाका डालने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Updated at : 11 May 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
पिस्टल के बल पर डाका डालने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

एक नामजद व नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

प्रतापपुर. पुलिस ने छापामारी कर पिस्टल का भय दिखा कर घर में डकैती करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में कुंदा थाना क्षेत्र के मेदवाडीह गांव निवासी विकास कुमार यादव व हंटरगंज थाना क्षेत्र दुंदु गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता शामिल हैं. इस संबंध में आइपीएस शुभम खंडेलवाल ने बताया कि प्रतापपुर क्षेत्र के बामी टोला हाथीसुर में विश्वनाथ भारती के घर पिस्टल दिखा कर डाका डाला गया था. जिसके बाद भुक्तभोगी ने थाना में एक नामजद व नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसके बाद छापामारी अभियान चला कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

वज्रपात से युवक की मौत, मातम में डूबा गांव

टंडवा. थाना क्षेत्र के किशुनपुर में शनिवार दोपहर को बारिश के साथ वज्रपात की हुई घटना में एक युवक बजरंगी महतो (30) की मौत हो गयी. वह किशुनपुर जंगल की तरफ शौच के लिए जा रहा था. इस दौरान वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. उसकी मौत से गांव में मातम का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola