चतरा में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 30 May 2026 2:50 PM
जानकारी देते एसडीपीओ
Chatra News: सिमरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 113 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
दीनबंधू/ धर्मेंद्र की रिपोर्ट
Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम बगरा लावालौंग पथ स्थित गोठाई गांव के पास एक किलो 113 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार तस्करों में लावालौंग थाना क्षेत्र के जलमा गांव के राजू गंझु पिता स्व पच्चू गंझु और रामदेव गंझु पिता कैलाश गंझु शामिल है. वहीं, तस्कर सराराज गंझु भागने में सफल रहा.
जंगल का फायदा उठाकर भागा एक तस्कर
पुलिस ने तस्करों के पास से दो ओप्पो कंपनी का मोबाइल जब्त किया है. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने प्रेस काफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक नैथानी को गुप्त सूचना मिली कि गोठाई के पास बगरा लावालौंग रोड के किनारे जंगल मे कुछ तस्करों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना के अलोक में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम जैसे ही सड़क किनारे जंगल के पास पहुंची तो वाहन को देखकर तस्कर भागने लगे. इस दौरान टीम के द्वारा दौड़ाकर दो तस्कर को पकड़ा गया और एक तस्कर जंगल का लाभ उठाकर भागने सफल रहा.
कमर से बरामद हुआ अफीम का पैकेट
गिरफ्तार तस्कर राजू गंझु से कड़ी पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसके कमर में खोसा हुआ प्लास्टिक के थैला में अफीम बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि अफीम की खरीद बिक्री के लिए आए हुए थे. एसडीपीओ ने बताया कि सिमरिया थाना कांड संख्या 99/ 26 के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि फरार तस्कर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अभियान तेज
एसडीपीओ ने कहा कि अफीम ब्राउन शुगर का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है. एसडीपी ने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में नही छोड़ा जाएगा. टीम में एसडीपीओ के अलावा सीओ गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, पुअनि राजू राणा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










