वतरा में एसआईआर करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
विशेष पुनरीक्षण कार्य (एसआईआर) करने वाले बिलों को किया गया सम्मानित

फोटो. सम्मानित करके उप निर्वाचन पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

चतरा में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सम्मानित किया।

विज्ञापन

चतरा. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम ( एसआईआर)-2026 के अंतर्गत शत-प्रतिशत (गणना प्रपत्र) वितरण उसके डिजिटाइजेशन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बुधवार को सम्मानित किया गया.

बीएलओ उर्मिला देवी को मिला सम्मान

इस अवसर पर 27-चतरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-47 की बीएलओ तनुजा कुमारी मतदान केन्द्र संख्या-252 की बीएलओ सरिता देवी व मतदान केन्द्र संख्या-318 की बीएलओ उर्मिला देवी को उत्कृष्ट कार्य और दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शॉल और डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया.

बीएलओ के कार्यों की सराहना की गई

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सम्मानित बीएलओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी बीएलओ से निर्वाचन संबंधी कार्यों का निष्पक्षता, पारदर्शिता व समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का आह्वान किया.इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola