पुलिस ने राहुल गैंग के तीन अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते टंडवा एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

चतरा पुलिस ने टंडवा कोयलांचल में लेवी वसूलने की साजिश रच रहे राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

दीनबंधू/तस्लीम चतरा. पुलिस ने टंडवा कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय अपराधी राहुल दुबे गैंग के तीन अपराधियों को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया . गिरफ्तार अपराधी कोयला साइडिंग की रेकी कर कारोबारियों में दहशत फैलाकर लेवी वसूलने की साजिश रच रहे थे. पुलिस अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद किया . यह जानकारी मंगलवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने दिया .

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधी पिपरवार थाना क्षेत्र के कारो गांव में हथियार के साथ घूम रहे हैं. और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर तत्काल विशेष छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने कारो गांव में घेराबंदी कर तीनों अपराधियों को दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बोकारो जिले के संजय मुर्ती, आलोक कुमार सिंह व हजारीबाग जिले के अजय करमाली के रूप में हुई है.

कोयला कारोबारियों से लेवी वसूलने की थी साजिश

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तीनों अपराधी राहुल दुबे गैंग के अपराधी हैं. तीनों टंडवा कोयलांचल क्षेत्र में संचालित कोयला साइडिंग और कारोबारियों की गतिविधियों की रेकी कर रहे थे. कारोबारियों में भय का माहौल बनाने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम देकर लेवी वसूलने की योजना थी. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों की साजिश समय रहते विफल हो गयी.

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है. बरामद हथियारों व अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गैंग के अन्य सदस्य कहां सक्रिय हैं.

छापेमारी दल अहम भूमिका

इस कार्रवाई को सफल बनाने में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू शर्मा, पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा व पुलिस अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

गैंग के नेटवर्क की होगी जांच

एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राहुल दुबे गैंग के अन्य सदस्य कहां छिपे हुए हैं. उन्हें हथियार किसने उपलब्ध कराए कोयला क्षेत्र में लेवी वसूली की साजिश में कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोयलांचल क्षेत्र में अपराध और रंगदारी पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी. किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola