चतरा : मेले में जाने के लिए पैसे नहीं मिले, कुछ देर बाद बिगड़ी 12 वर्षीय बच्चे की तबीयत, रास्ते में मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

हंटरगंज के धरहरा गांव में 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत से मातम पसरा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

विज्ञापन

मो कासिफ की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

चतरा. हंटरगंज थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में शनिवार को 12 वर्षीय युवराज कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. वह गांव निवासी पंकज चौधरी का पुत्र था. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, युवराज गांव में लगे मेले में जाने के लिए परिजनों से पैसे मांग रहा था. पैसे नहीं मिलने पर वह नाराज होकर गुमसुम बैठ गया. कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उसे उल्टी और घबराहट की शिकायत हुई.

परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया. परिजन उसे इलाज के लिए गया ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

घटना के बाद बच्चे की मौत को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: 100 रुपए दो, तभी लिखेंगे आवेदन ! चतरा सदर थाना का पुराना वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola