शादी के लिए पहुंचा दो बच्चों का पिता, प्रशासन ने ऐन वक्त पर रुकवाया नाबालिग का विवाह
फोटो. शादी रूकवाते सीओ | Prabhat Khabar Network
प्रतापपुर में प्रशासन ने एक नाबालिग लड़की की जबरन हो रही शादी को रुकवाया. दो बच्चों के पिता से हो रही थी शादी, अधिकारियों ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी.
प्रतापपुर. थाना क्षेत्र की मोनिया पंचायत के बिचकीला गांव में शुक्रवार को प्रशासन के हस्तक्षेप से नाबालिग की शादी होने से रोक दी गयी. बताया गया कि नाबालिग की मर्जी के खिलाफ उसके दादा-दादी दो बच्चों के पिता से उसकी शादी कराने की तैयारी कर रहे थे. शुक्रवार को युवक शादी करने के लिए नाबालिग के घर पहुंचा था.
आपके शहर में
मुखिया ने समझाने का किया प्रयास
मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद पंचायत के मुखिया अमरेश सिंह नाबालिग के घर पहुंचे. उन्होंने उसके दादा-दादी को समझाते हुए शादी नहीं कराने की बात कही. लेकिन दोनों अपनी जिद पर अड़े रहे और नाबालिग की शादी कराने की बात कहते रहे.
सूचना मिलते ही गांव पहुंचे सीओ
मामले की जानकारी मिलने के बाद सीओ विकास कुमार टुडू गांव पहुंचे. उन्होंने नाबालिग की शादी कराने से साफ मना किया. सीओ ने कहा कि नाबालिग की शादी कराना कानूनी अपराध है. जबरन शादी कराने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बाल विवाह रोकने के लिए किया जागरूक
सीओ ने ग्रामीणों से बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए जागरूक होने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों को शिक्षित होकर ऐसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और बाल विवाह की किसी भी घटना की जानकारी प्रशासन को देनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए