डीएवी स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस, छात्रों को मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेने की दी सलाह
फोटो- कार्यक्रम में शामिल प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network
चतरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. प्राचार्य ने छात्रों को खेल के महत्व और अनुशासन के बारे में बताया.
चतरा. डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. यह दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी और 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है.
आपके शहर में
मेजर ध्यानचंद के चित्र पर किया माल्यार्पण
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य एके चौबे ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की. इस दौरान विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनकी खेल उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया.
खेल से बढ़ता है शारीरिक और मानसिक विकास
प्राचार्य एके चौबे ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है. खेलों से सिर्फ शारीरिक विकास ही नहीं होता, बल्कि मानसिक विकास, अनुशासन और टीम भावना भी विकसित होती है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने और मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए