सीओ ने नो इंट्री का उल्लंघन करने वाले तीन कोल वाहन चालकों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

सिमरिया सीओ ने नो इंट्री का उल्लंघन करने वाले तीन कोल वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. भारी वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी.
धर्मेंद्र कुमार सिमरिया. सीओ गौरव कुमार राय ने मंलवार को नो इंट्री का उल्लंघन करने वाले तीन कोल वाहन हाइवा के चालको के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें कोल वाहन जेएच 02बीके 5425, जेएच 02बीएम 6260 और जेएच 02बीएम 7352 शामिल है. इसमें सोमवार की रात एदला के रास्ते सिमरिया से टंडवा की ओर जा रही जेएच 02 बीके 5425 वाहन चालक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 133/ 26 तहत नो इंट्री का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है. जबकि मंगलवार दोपहर को टुटीलावा सिमरिया के रास्ते से मिश्रौल सेरनदाग की ओर जा रही कोल वाहन हाईवा जेएच 02 बीएम 6260 व जेएच 02 बीएम 7352 को नो इंट्री का उल्लंघन करते हुए पकड़ा गया.
फिलहाल दोनों वाहन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. सीओ ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 9:30 बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान देखा गया कि एक कोयला लोड हाईवा एदला सिमरिया के रास्ते टंडवा की ओर जा रही थी. वही मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे टुटीलावा के पास देखा गया कि टुटीलावा के रास्ते मिश्रौल होते हुए दो कोयला लोड हाईवा सेरनदाग की ओर जा रही थी.
सीओ ने बताया कि कोल वाहन हाइवा पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की गाड़ी तेज गति से नो इंट्री का उल्लंघन करते निर्धारित मार्ग से हटकर जा रही थी. जिसके बाद उक्त वाहन को सशस्त्र बल व चालक के सहयोग से रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन वाहन चालक द्वारा वाहन को तेजी से और लापरवाही से वाहन को चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया. पीछा करते हुए एक कोल वाहन को डाड़ी चौक के पास पकड़ा गया.जबकि दो वाहनों को सेरनदाग के पास पकड़ा गया.
सीओ ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में एसडीओ के आदेशानुसार सभी भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू है. इसके बावजूद भी कोल वाहन चालक बाज नही आ रहे है. करवाई के बाद भी चालको पर कोई असर नही पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करते हुए निर्धारित मार्ग से हटकर ग्रामीण सड़क से तेजी से वाहन का परिचालन करना, आदेश का उल्लंघन करना, सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाड़ी को तेज गति से गांव के रास्ते से भगाकर ले जाना, सड़क दुर्घटना व विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है. सीओ ने कहा कि ऐसे कोल वाहन चालकों के खिलाफ सख्त करवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. साथ ही आगे भी इस तरह की करवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










