भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

फोटो. जानकारी देते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

गिद्धौर पुलिस ने पेक्सा-गिद्धौर मुख्य पथ से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक और मोबाइल भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन

सिमरिया(चतरा). गिद्धौर पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शनिवार को पेक्सा - गिद्धौर मुख्य पथ से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में हज़ारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के (ब्लॉक मोड़ के पास) शुभम कुमार ( पिता सुरेश प्रसाद केशरी), रौशन कुमार( पिता रंजीत साव) , व बिहार के गया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मसौंधा सुमित कुमार ( पिता रामोतार सिंह) शामिल है. पुलिस ने तीनों तस्करों के पास सफेद रंग के प्लास्टिक में लपेटा हुआ 10.77 ग्राम ब्राउन शुगर, काले रंग के प्लास्टिक में सिल्वर फवाईल में 4.13 ग्राम ब्राउन शुगर और सफेद रंग के प्लास्टिक में लपेटा हुआ 10.77 ग्राम ब्राउन शुगर व एक मोबाइल, एक बाइक बरामद किया है. यह जानकारी रविवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को दी.

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के पेक्सा गिद्धौर मुख्य सड़क में तीन युवकों द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर चौपारण की ओर जाने वाले है और तुरन्त छापेमारी किये जाने पर रंगे हाथ पकड़े जा सकते है. सूचना के अलोक में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित करवाई करते हुए पीरटांड़ पेक्सा गिद्धौर मार्ग से तीनों तस्करों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ गिद्धौर थाना कांड संख्या 80/ 26 के तहत एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले तस्करों को बख्शा नही जाएगा. तस्करों के खिलाफ लगातर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही तस्करों को गिरफ्तार जेल की सलाखों में भेजा जा रहा है. एसडीपीओ ने कहा कि युवक मादक पदार्थ की खेती व इसके कारोबार को छोड़कर अपनी जीवन को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक साग सब्जियों की खेती कर आत्मनिर्भर बने. छापामारी दल में एसडीपीओ के अलावा गिद्धौर सीओ अनन्त शयनम विश्वकर्मा, सदर थाना के पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola