उदयन पब्लिक स्कूल में जनसंख्या दिवस मनाया गया
फोटो. जनसंख्या दिवस मनाते बच्चे | Prabhat Khabar Network
सिमरिया के उदयन पब्लिक स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। छात्रों ने भाषण और पोस्टर के जरिए जनसंख्या नियंत्रण और शिक्षा का महत्व समझाया।
सिमरिया (चतरा)
आपके शहर में
तेतरमोड़ स्थित उदयन पब्लिक स्कूल में शनिवार को 'विश्व जनसंख्या दिवस' के अवसर पर एक भव्य और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा नर्सरी से लेकर दसवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं व स्कूल के सहायक कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और अनुशासित तरीके से भाग लिया.कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ठीक 09:00 बजे विद्यालय के प्रांगण में की गई.
कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा दसवीं कि छात्रा प्रियंका कुमारी व विद्यालय के प्रधानाचार्या शैली रॉय चौधरी ने संयुक्त रूप से किया गया मौके पर उपस्थित कक्षा दसवीं कि छात्रा सुहानी कुमारी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के संसाधनों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा पर्यावरण पर प्रभाव डालती है. उन्होंने छोटे परिवार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, शिक्षा तथा परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डाला .इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भाषण, पोस्टर निर्माण, नारा लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जनसंख्या संतुलन बनाए रखने, बेटी की शिक्षा को बढ़ावा देने व स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में सहयोग करने की शपथ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए