घर में छिपाकर रखता था चोरी की बाइक, बिहार-झारखंड में बेचता था सस्ते दाम पर; देशी बंदूक के साथ चतरा से आरोपी गिरफ्तार
- प्रेस कांफ्रेंस करते एसपी | Prabhat Khabar Network
चतरा के सिमरिया में पुलिस ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को देशी बंदूक और चार चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सस्ते दामों पर बाइक बेचता था।
चतरा: सिमरिया पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर एक देशी बंदूक व चोरी की चार बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मुकेश गंझू (पिता जेठ गंझू) काशियातु गांव के चोरबोरा टोला का रहने वाला है. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी.
आपके शहर में
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मुकेश गंझू अपने घर में अवैध हथियार व चोरी की बाइक रखे हुए हैं. सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश के घर में छापामारी किया.
इस दौरान मुकेश घर से निकलकर भागने लगा, जिसे टीम में शामिल जवानों ने पकड़ा. साथ ही घर से बंदूक व चोरी की बाइक बरामद किया गया. इस संबंध में सिमरिया थाना में बीएनएस के विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. एसपी ने आगे कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.
छापामारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता व कई जवान शामिल थे.
सस्ते दरों पर बेचता था बाइक
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मुकेश के घर से बरामद की गई चोरी की बाइक सभी रांची नंबर के है, बाइक चोर गिरोह द्वारा बाइक की चोरी कर मुकेश के घर में स्टॉक करता था. इसके बाद यहां से बिहार व झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सस्ते दरों पर चोरी की बाइक को बेचा जाता था. पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए