चतरा में 17 बैगा परिवारों ने जमीन कब्जाने की कोशिश का लगाया आरोप, DC से लगाई सुरक्षा की गुहार

Updated:
विज्ञापन

प्रभावित परिवार डीसी ऑफिस में समस्या सुनाते हुए : प्रतीकात्मक फोटो

हंटरगंज के चकला पंचायत में बैगा परिवारों ने दबंगों पर जमीन कब्जाने और धमकाने का आरोप लगाया है. पीड़ित परिवारों ने डीसी से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

हंटरगंज : चतरा जिले के चकला पंचायत के बैगा टोला के 17 परिवारों ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में बताया गया कि बैगा समुदाय के करीब 120 लोग पिछले 40 वर्षों से चकला गांव में रहकर खेतीबारी से जीवनयापन कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमीन कब्जाने के लिए धमकाने और भय का माहौल बनाने का आरोप

आरोप है कि कृष्णा यादव और उसके पुत्र सुनील यादव द्वारा जमीन पर कब्जे की नीयत से बैगा परिवारों को डराया-धमकाया जा रहा है. असामाजिक तत्वों को जुटाकर टोले में भय का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया गया है. पूर्व में शिकायत पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने जांच कर आरोपियों को चेतावनी दी थी. इसके बाद भी प्रताड़ना जारी रहने का आरोप है.

आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग

परिवारों ने जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि एसपी, एसडीओ, बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी को भी दी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola