मयूरहंड में विवादित जमीन पर निर्माण का मामला, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस : प्रतीकात्मक फोटो

मयूरहंड के लराही गांव में प्रशासन की मनाही के बावजूद विवादित जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

मयूरहंड: चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के लराही गांव में विवादित जमीन पर प्रशासन और पुलिस की मनाही के बावजूद कथित तौर पर अवैध निर्माण कराने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पचघारा निवासी मनोरंजन सिंह के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने लराही गांव निवासी सत्येंद्र राम के पुत्र अनुज कुमार को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी राहुल दुब्बे ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की रोक के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था. जांच के दौरान निर्माण कार्य में अनुज कुमार की संलिप्तता की बात सामने आयी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें: MMDR संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, रमा खलखो बोलीं- झारखंड के हितों से समझौता नहीं

मोबाइल टावर पर चढ़कर जताया था विरोध

बताया जाता है कि लराही गांव में विवादित जमीन पर कथित अवैध निर्माण को लेकर मनोरंजन सिंह ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी. कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर वह करमा चौक स्थित जियो कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया था. टावर पर चढ़कर वह विवादित जमीन पर हो रहे निर्माण को तोड़ने और मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा.

पुलिस मामले की जांच कर रही है

इसके बाद मनोरंजन सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी और पुलिस ने अनुज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवादित जमीन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें: चतरा में स्कूलों की व्यवस्थाओं पर मंथन, योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola