मयूरहंड में ईद-उल-मिलाद-उन-नबी पर उत्साह, सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
ईद को लेकर खुशी जाहिर करते मुस्लिम धर्मावलंबि : प्रभात खबर
मयूरहंड में ईद-उल-मिलाद-उन-नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकालकर खुशियां मनाईं.
मयूरहंड : चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड में ईद-उल-मिलाद-उन-नबी को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल है. प्रखंड के चोरहा, हुसियां, बन्हा, बेलखोरी, महेशा, सेवाल, परासी समेत अन्य गांवों में श्रद्धा और उत्साह के साथ त्योहार मनाया जा रहा है. इस दौरान विभिन्न इलाकों में जुलूस भी निकाले जा रहे हैं.
आपके शहर में
पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है. संवेदनशील गांवों में पुलिस बल की तैनाती की गयी है और पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.
मनचलों और उपद्रवियों पर पुलिस की कड़ी नजर
थाना प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. मनचलों और उपद्रवियों पर पुलिस की कड़ी नजर है. किसी भी तरह की अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: ईद-मिलाद-उन-नबी पर रांची में पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च; ड्रोन से होगी निगरानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए