चतरा में स्कूलों की व्यवस्थाओं पर मंथन, योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक मैं उपस्थित शिक्षक : प्रभात खबर

गिद्धौर के पीएम श्री मध्य विद्यालय में शिक्षकों की बैठक हुई, जिसमें बीइइओ ने सभी सरकारी कार्यों को समय पर शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

चतरा : जिले के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में मंगलवार को शिक्षकों की बैठक BEO कैलाश पति पातर की उपस्थिति में हुई. बीपीओ नीरज कुमार सिंह भी बैठक में मौजूद थे. शिक्षकों ने विद्यालय में संचालित कार्यों की रिपोर्ट जमा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कूल योजनाओं और छात्र-शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा

विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन संबंधी रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया. स्वच्छता, अपार आइडी, सावित्री बाई फुले, ई-कल्याण, एक पेड़ मां के नाम, पठन अभियान मेरा शब्द मेरी कहानी, विषयवार प्रश्न पत्र की मांग, यू-डाइस प्लस, छात्र-शिक्षक उपस्थिति और उल्लास कार्यक्रम सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गयी.

मेन्यू के अनुसार स्वच्छ भोजन पर जोर

सभी कार्यों को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया. मध्याह्न भोजन में स्वच्छता का ध्यान रखते हुए निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन देने को कहा गया. बैठक में सीआरपी प्रेमचंद कुमार साव, नवनीत कुमार सिन्हा, राजकुमार राजू सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, कोडरमा में 12 वर्षीय शिवांश की मौत; छह बहनों का इकलौता भाई था


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola