चतरा में 3 माह से राशन नहीं मिलने का आरोप, डीलर के खिलाफ भड़के कार्डधारी; MO का घेराव

Updated:
विज्ञापन

गोदाम में विरोध करते कार्डधारी : Prabhat Khabar

हंटरगंज के गेरुआ पंचायत में राशन नहीं मिलने पर कार्डधारियों ने डीलर के खिलाफ किया हंगामा. आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन.

विज्ञापन

चतरा : जिले के हंटरगंज प्रखंड के गेरुआ पंचायत के बड़ी बीघा गांव के दर्जनों राशन कार्डधारियों ने मंगलवार को डीलर सविता देवी के खिलाफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष वर्मा का घेराव कर हंगामा किया. कार्डधारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें तीन माह से राशन का वितरण नहीं किया गया है. इससे उनके घरों में भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया आरोप

चंपा देवी, रंजू देवी, बतासिया देवी, गोदावरी देवी, जिरवा देवी, पानवा देवी, पुलवा देवी, फुलवा देवी और सोहरी देवी ने आरोप लगाया कि डीलर तराजू पर बालू रखकर अंगूठे का निशान ले लेती हैं और बाद में राशन लेने के लिए आने को कहती हैं. दोबारा जाने पर राशन नहीं दिया जाता तथा अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की जाती है. सुंदर भारती ने आरोप लगाया कि राशन मांगने जाने पर डीलर ने लाठी से मारकर उसे घायल कर दिया.

आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन

मामले में आपूर्ति पदाधिकारी ने बुधवार को गांव पहुंच कर जांच करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि जांच में डीलर दोषी पायी गयीं, तो तत्काल कार्रवाई की जायेगी. इधर, डीलर सविता देवी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सभी कार्डधारियों को राशन का वितरण किया गया है, जिसकी ऑनलाइन जांच की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ को झारखंड सरकार ने दी सौगात, बरलंगा-गोला-मुरी पथ के लिए 756.85 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola