चतरा में जुलूस-ए-मोहम्मदी ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

Updated:
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल लोग. | Prabhat Khabar Network

चतरा में ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई। मुस्लिम समुदाय ने शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए हजरत मोहम्मद साहब को याद किया।

विज्ञापन

चतरा: चतरा में बुधवार को ईद-मिलाद-उन-नबी अकीदत के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गयी. जिसमें काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भाग लिया. छोटे-बड़े सभी में उत्साह देखा गया. सभी लोग हाथो में झंडे लिये हुए थे. जुलूस-ए-मोहम्मदी अव्वल मुहल्ला के मखदुम यहिया मनेरी मस्जिद से निकाली गयी, जो पोस्ट ऑफिस, गुदरी बाजार, केशरी चौक पहुंचे. इसके बाद पुन जुलूस मस्जिद के वापस लौटे.

आपके शहर में

विज्ञापन

जहां सलातो सलाम पढ़ा गया. जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान नबी की शान में नात पढ़ा गया. सरकार की आमद मरहबा दिलदार की आमद मरहबा समेत कई नारे लगाये गये. इस मौके पर लोगो ने हजरत मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चलते हुए इंसानियत को बनाये रखने का संकल्प लिया.

इस मौके पर लोगो ने कहा कि हजरत मोहम्मद (स0) ने पूरी इंसानियत को शांति, समानता व भाईचारे का संदेश दिया. हमे उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए और समाज में मोहब्बत फैलानी चाहिए. उनका जीवन संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक है.

मौके पर सैय्यद सदरूद्दीन अहमद, आफताब अहमद, दानिश अहमद, जुनैद खान, मो जावेद, मो अकबर, शिक्षक मो तसलीम, अब्दुल सलाम, आसिफ अहमद, मोहसिन खान समेत कई शामिल थे. वहीं दूसरी ओर जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर जगह-जगह पर पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी व जवान लगे हुए थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola