उदयन पब्लिक स्कूल में जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम
फोटो. जनसंख्या दिवस मनाते बच्चे | Prabhat Khabar Network
सिमरिया के उदयन पब्लिक स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस पर छात्रों ने भाषण और पोस्टर के जरिए जनसंख्या नियंत्रण और शिक्षा का महत्व समझाया।
सिमरिया (चतरा). तेतरमोड़ स्थित उदयन पब्लिक स्कूल में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और सहायक कर्मचारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत दसवीं की छात्रा प्रियंका कुमारी और प्रधानाचार्या शैली रॉय चौधरी ने संयुक्त रूप से की.
आपके शहर में
इस दौरान छात्रा सुहानी कुमारी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव देश के संसाधनों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण पर पड़ता है. उन्होंने छोटे परिवार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, शिक्षा तथा परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डाला. छात्र-छात्राओं ने भाषण, पोस्टर निर्माण और नारा लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. अंत में सभी ने जनसंख्या संतुलन, बेटी की शिक्षा और स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में सहयोग करने की शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए