जिले के 851 झारखंड आंदोलनकारी सम्मानित
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 29 May 2026 9:36 PM
चतरा जिला के स्थापना दिवस पर जिलेभर में सम्मान समारोह
चतरा जिला के स्थापना दिवस पर जिलेभर में सम्मान समारोह चतरा. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डीएमएफटी भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 122 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. सांसद कालीचरण सिंह, उपायुक्त रवि आनंद, एसपी अनिमेष नैथानी, विधायक जनार्दन पासवान, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी ने आंदोलनकारियों को शॉल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया. सांसद ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष व योगदान से ही अलग झारखंड राज्य बना है. उपायुक्त ने कहा कि 29 मई 1991 को हजारीबाग से अलग होकर चतरा जिला बना था. स्थापना काल से ही जिला विकास की ओर बढ़ रहा है. झारखंड राज्य के गठन को लेकर यहां के आंदोलनकारियों द्वारा किये गये संघर्ष, त्याग व समर्पण को सदैव सम्मान के साथ याद किया जायेगा. इस ऐतिहासिक प्रक्रिया में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य बनाने में अहम भूमिका निभायी थे. मौके पर एसी अरविंद कुमार, एसडीओ जहुर आलम, प्रभारी जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी विनय कुमार के अलावा कई उपस्थित थे. वहीं सदर प्रखंड कार्यालय में समारोह आयोजित कर 82 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. बीडीओ हरिनाथ महतो, सीओ अनिल कुमार ने आंदोलनकारियों को शॉल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया. जिला मुख्यालय व विभिन्न प्रखंडो में कुल 851 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. सिमरिया. प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को 123 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. प्रमुख रोहन साव, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, जिप सदस्य देवनंद साहू, मुखिया संघ के अध्यक्ष विनोद महतो, मुखिया अनिता देवी, शकुंतला देवी, वीणा देवी ने आंदोलकारियों को सम्मानित किया. इटखोरी. प्रखंड कार्यालय के सभागार में समारोह आयोजित कर दो दर्जन से अधिक झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. बीडीओ सोमनाथ बंकिरा व जिप सदस्य सरिता देवी ने सभी को शॉल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दिया. सम्मान पाने वालों में भद्रकाली कॉलेज के प्राचार्य डॉ दुलार हजाम, उनकी पत्नी समेत कई लोग शामिल हैं. टंडवा. प्रखंड कार्यालय सभागार में समारोह आयोजित कर 282 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. बीडीओ देवलाल उरांव, प्रमुख ने आंदोलनकारियों को शॉल, मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया. सम्मान पाकर आंदोलनकारी खुश नजर आये. पत्थलगड्डा. प्रखंड कार्यालय सभागार में 27 आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. प्रमुख मनीषा कुमारी, सीओ सह बीडीओ उदल राम, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मुखिया राधिका देवी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, सांसद प्रतिनिधि तीर्थनाथ दांगी ने सम्मानित किया. मयूरहंड. प्रखंड के 54 आंदोलनकारियों को प्रमुख मिक्की देवी ने शॉल, मोमेंटों व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया. सम्मान पाकर सभी प्रसन्न दिखें. मौके पर प्रभारी कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार राम समेत कई लोग उपस्थित थे. गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय सभागार में समारोह आयोजित कर 117 झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया. बीडीओ राहुल देव, सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा ने आंदोलनकारियों को सम्मानित किया. मौके पर राजूलाल वर्मा, महादेव दांगी समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










