सिमरिया में 709 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

24 सीएच 3- प्रेस कांफ्रेंस करते एसडीपीओ. | Prabhat Khabar Network
चतरा के गिद्धौर पुलिस ने बेलगाछ के पास से 709 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक बाइक और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं.
सिमरिया: गिद्धौर पुलिस ने इटखोरी-चतरा मुख्य पथ स्थित बेलगाछ के पास से 709 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करो में चतरा सदर थाना क्षेत्र के ऊंटा गांव निवासी दयानंद कुमार (पिता अरूण दांगी) व रामप्रवेश कुमार (पिता उपेंद्र दांगी) शामिल है. दोनो के पास से एक बाइक (जेएच 02 बीएस 3536) व दो मोबाईल जब्त किया गया.
यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि बेलगाछ होते हुए दो युवक द्वारा अफीम की खरीद-बिक्री के लिए चौपारण की ओर जाने वाले है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया.
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेलगाछ के पास से दोनो युवकों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया. इस संबंध में गिद्धौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनो तस्करों को जेल भेज दिया गया.
एसडीपीओ ने कहा कि अफीम, ब्राउन के धंधे करने वाले को बख्शा नही जायेगा. तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर करवाई की जा रही है. टीम में एसडीपीओ के अलावा गिद्धौर बीडीओ राहुल देव, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










