बस से गिरकर युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Updated:
विज्ञापन

फोटो. जाम में फंसे वाहन | Prabhat Khabar Network
चतरा के सिमरिया में बस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बगरा चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. जानें पूरी खबर.
विज्ञापन
सिमरिया(चतरा): पिपराडीह निवासी भीम प्रसाद(33) की बगरा चौक पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह दीप ज्योति नामक बस से चना बेचकर उतर रहा था. तभी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिमरिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया. रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बगरा चौक पर सड़क जाम कर दिया. मृतक चना बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. उसके निधन से परिवार व गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










