हत्या के विरोध में घघंरी के पास एनएच 22 सड़क जाम

घघंरी में मुकेश यादव की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एनएच 22 को जाम कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जोरी. घंघरी ऊपर टोला निवासी महावीर यादव के 38 वर्षीय पुत्र मुकेश यादव की हत्या के विरोध में घंघरी के पास एनएच 22 को जाम किया गया. मृतक मुकेश यादव प्रतापपुर उच्च विद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत थे. घटनास्थल पर वशिष्ठ नगर पुलिस पहुंची और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. परिजनों व स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मुकेश यादव की हत्या की गई है और इसे सड़क दुर्घटना का रूप दिया गया है.
अपने दो भाइयों में मृतक सबसे बड़ा था. छोटे भाई मिथिलेश यादव कोडरमा जिले में बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक हैं. मृतक को पत्नी के अलावा एक पुत्र तथा एक पुत्री है. मृतक अपने घर से सोमवार को शाम सात बजे अपने बाइक से घंघरी चौक के लिए निकले थे और घंघरी चौक पर रात के 8:30 बजे तक देखा गया. परिजनों ने बताया कि 8:30 बजे के बाद मृतक के फोन की घंटी तो बज रही थी, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा था. इस तरह परिजन रात भर परेशान होकर फोन करते रहे.
घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को तब मिली जब महिलाएं लगभग पांच बजे सड़क किनारे निकली तो मोबाइल की घंटी की आवाज पर देखा गया कि मुकेश यादव सड़क किनारे गड्ढे में पड़े हुए हैं और दुर्घटनाग्रस्त बाइक शव के ऊपर से पड़ा हुआ है. परिजन सहित स्थानीय लोग प्रथम दृष्टया इसे हत्या मान रहे हैं. घटनास्थल पर डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ,थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी निखिल गौरव कमान कक्ष व अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार पहुंचे. लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










