चतरा में हार्डकोर नक्सली रविंद्र गंझू के बाद टीएसपीसी के उग्रवादी रविकांत गंझू गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फोटो. प्रेस वार्ता करते सिमरिया एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

सिमरिया में प्रेस वार्ता करते सिमरिया एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

झारखंड के लावालौंग पुलिस ने टीएसपीसी के वांछित नक्सली नरेश गंझू उर्फ रविकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

सिमरिया: झारखंड के चतरा जिले की लावालौंग पुलिस ने रविवार को टीएसपीसी संगठन के वांछित अपराधी नरेश गंझु उर्फ रविकांत जी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इससे पहले कोबरा पुलिस ने 13 जुलाई को लातेहार से हार्डकोर नक्सली रविंद्र गंझू को गिरफ्तार किया था. रविवार को गिरफ्तार किया गया रविकांत गंझू वांछित अपराधी नरेश मंधनिया गांव का रहने वाला है. यह जानकारी सोमवार को एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को दी.

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि टीएसपीसी के वांछित अपराधी अपने घर चोरी छिपे आया हुआ है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक नक्सल अभियान चलाया गया. अभियान के तहत मंधनिया स्थित फुटबॉल ग्राउंड से करीब 100 मीटर की दूरी पर घना जंगल के पास नरेश गंझु को गिरफ्तार किया गया.

एसडीपीओ ने कहा कि बालूमाथ थाना कांड संख्या 168/ 19 के तहत आर्म्स एक्ट के वांछित अपराधी है. इसके खिलाफ बालूमाथ, लावालौंग, कुन्दा और सिमरिया थाना में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामला दर्ज है. उन्होंने कहा दो बार जेल भी जा चुका है. इसका लंबे समय से अपराधी इतिहास रहा है.

उन्होंने कहा कि इस अपराधी को कई दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी. जिसे पकड़ कर जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लागातर अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि नक्सलियों को किसी भी सूरत में नही छोड़ा जायेगा. टीम में लावालौंग थाना के पुअनि विधायक यादव, एसएसबी सी/35 सशस्त्र बल और लावालौंग थाना कर सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola