चतरा में 8 दिन से बिजली गुल! 100 घर अंधेरे में, गर्मी में स्कूल जाने को मजबूर छात्र-छात्राएं
खराब ट्रांसफर्मर : Prabhat Khabar
हंटरगंज के पांडेयपुरा में आठ दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है, जिससे 100 घरों में बिजली ठप है. ग्रामीण बिजली बहाली के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं.
हंटरगंज से मो कासिफ की रिपोर्ट
हंटरगंज(चतरा). प्रखंड के पांडेयपुरा मुख्य बाजार का ट्रांसफाॅर्मर आठ दिनों से जला हुआ है. इससे गांव में अंधेरा छाया हुआ है. लगभग 100 घरों के लोग प्रभावित हो रहे है.
गर्मी में पढ़ाई करने को मजबूर छात्र-छात्राएं
बिजली नहीं रहने से सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को हो रही है. राज्य संपोषित प्लस टू उवि में भी बिजली ठप है, जिसके बच्चों को गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ रही है.
सबमर्सिबल बंद, पानी की भी बढ़ी परेशानी
सबमर्सिबल नहीं चलने से पानी की किल्लत हो रही है. शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है. ग्रामीणों ने ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना विभाग को दी है, लेकिन अब तक विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया गया है.
ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगायी गुहार
ग्रामीणों ने उपायुक्त से अविलंब ट्रांसफाॅर्मर बदल कर गांव में बिजली बहाल करने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: चतरा में कचरे का अंबार देख भड़के पार्षद, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए