प्रशिक्षण से बढ़ता है कार्यकर्ताओं का आत्मबल: रवींद्र राय
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 29 May 2026 9:38 PM
रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्यालय में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्यालय में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू : पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान : केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ योग्य लोगों तक पहुंचाने पर जोर चतरा. रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्यालय में शुक्रवार को भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र राय, सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण का शुभारंभ किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की. इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रम, सांगठनिक मजबूती व नीतियों की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रशिक्षण ही कार्यकर्ताओं को सबल बनाता है. भाजपा अनुशासन की बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं का आत्मबल बढ़ाता है. उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों को पूरी ईमानदारी के साथ संपादित करने की बात कही. पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा. पार्टी के दाधिकारियों को केंद्र की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक योग्य लोगो को मिले, इसे लेकर काम करने को कहा. जिलाध्यक्ष श्री भोगता ने कहा कि प्रशिक्षण दो दिनों तक चलेगा. इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगी, ताकि कार्यकर्ता पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत होकर आम लोगों को जानकारी दे सकें. संचालन जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने किया. मौके पर जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जिला प्रभारी मुकेश रंजन सिन्हा, पूर्व विधायक किशुन दास, अनामिका देवी, जिला उपाध्यक्ष रूबी वर्मा, मिथिलेश गुप्ता, सुजीत भारती, विद्यासागर आर्य, भोला प्रसाद, राजेश पासवान, विजय चौबे, सत्येंद्र दांगी, जीतन राम समेत कई उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










