धूमधाम से मनी चुंदरूधाम सूर्य मंदिर की 25वीं वर्षगांठ
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 29 May 2026 9:55 PM
श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की.
टंडवा. चुंदरुधाम परिसर में बने सूर्य मंदिर का 25वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें विधायक कुमार उज्ज्वल, पूर्व विधायक किशुन दास समेत कई श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना की. पूजा-अर्चना के बाद महाआरती का आयोजन किया गया. स्थापना दिवस को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. विद्युत सज्जा की गयी थी. देर रात भजन संध्या का भी आयोजन किया गया. मौके पर अध्यक्ष विकास गुप्ता, सचिव अनिल दास, कोषाध्यक्ष संजीत गुप्ता, रंजीत गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास, जिप सदस्य देवंती देवी, अरविंद सिंह, जयमंगल देव नायक, दिलीप गुप्ता, सुभाष दास, अरविंद सिंह, राजेंद्र नायक, ईशवर दयाल पांडेय, प्रमोद सिंह, गोविंद पांडेय आदि उपस्थित थे.
सिमरिया को पहली बार मिला स्थायी एलआरडीसी
सिमरिया. सिमरिया अनुमंडल को पहली बार स्थायी एलआरडीसी के रूप में मनौवर आलम मिला है, जिससे लोगों में खुशी है. लंबे समय से यहां एलआरडीसी नियुक्ति नहीं हुई थी, जिसके कारण पद रिक्त था. एलआरडीसी की नियुक्ति होने से लंबे समय से लंबित पड़े भूमि विवाद, जमाबंदी, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन व अन्य राजस्व मामलों के शीघ्र निष्पादन की उम्मीद बढ़ गयी है. तत्कालीन एसडीओ सह एलआरडीसी सन्नी राज का एक जनवरी 2026 को स्थानांतरण हो जाने के बाद से एलआरडीसी न्यायालय की कार्यवाही काफी हद तक प्रभावित हो गयी थी. सिमरिया, टंडवा, लावालौंग, पत्थलगड्ढा, गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










