दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Published at :21 Feb 2025 8:20 PM (IST)
विज्ञापन
दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ तीन युवक गिरफ्तार

प्रतापपुर पुलिस ने दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें लिप्ता गांव निवासी मुरारी सिंह, प्रदीप सिंह व मथुरापुर गांव निवासी सुनील कुमार पाठक शामिल है.

विज्ञापन

चतरा. प्रतापपुर पुलिस ने दो किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जिसमें लिप्ता गांव निवासी मुरारी सिंह, प्रदीप सिंह व मथुरापुर गांव निवासी सुनील कुमार पाठक शामिल है. गिरफ्तार युवकों के पास से गांजा के अलावा एक बाइक (जेएच02-बीपी 8340) जब्त किया है. यह जानकारी एसडीपीओ संदीप सुमन ने सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के घोरीघाट से कुछ युवक हुमाजांग की ओर एक बाइक से गांजा ले जाने वाले हैं. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त पथ पर वाहन चेकिंग लगाया. इस दौरान बाइक पर सवार मुरारी व प्रदीप को पकड़ा गया. तलाशी में बोरा में रखा गांजा जब्त किया गया. पकड़े गये युवकों ने बताया कि सुनील पाठक के घर से खरीद कर ले जा रहे थे. इसके बाद सुनील को भी गिरफ्तार किया गया. तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि उक्त गांजा होली के अवसर पर क्षेत्र में खपाने की योजना थी. उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. छापामारी अभियान में प्रतापपुर अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडू, पुलिस अवर निरीक्षक प्रेम कुमार सांगा, जुवैल गुड़िया, एएसआई दुर्गा चरण बिरूवा व कई जवान शामिल थे. प्रेस कांफ्रेंस के मौके पर प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola