महिलाओं ने सरकार से जमीन वितरण की मांग की

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 10 May 2026 8:36 PM

विज्ञापन

प्रतापपुर में भूदान किसान संगोष्ठी

विज्ञापन

: प्रतापपुर में भूदान किसान संगोष्ठी: प्रतापपुर. मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में रविवार को भूदान किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. एकल नारी सशक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित इस संगोष्ठी की अध्यक्षता झारखंड भूदान यज्ञ कमेटी के सचिव डॉ विश्वनाथ आजाद ने की. संचालन आरती चौरसिया ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में सर्वसेवा संघ राष्ट्रीय युवा समिति के सदस्य आचार्य बिनोद और राज्य भूदान यज्ञ कमेटी के सदस्य बसंत हेंतम शामिल हुए. संगोष्ठी में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. इस अवसर पर चर्चा की गयी कि राज्य में सैकड़ों ऐसे लोग हैं, जिनके पास अपने रहने के लिए जमीन नहीं है और आज भी किसी और की जमीन पर झोपड़ी लगाकर जीवन यापन कर रहे हैं. ऐसे लोगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए भूदान यज्ञ कमेटी ने सरकार से मांग की. इस मौके पर दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola