चतरा: डायन-बिसाही का आरोप लगा कर महिला से मारपीट
25 सीएच 12- पीड़ित महिला. : थाना में शिकायत, कार्रवाई की मांग हंटरगंज. प्रखंड के मीरपुर गांव निवासी नरेश यादव की पत्नी बिंदिया देवी ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट
हंटरगंज, चतरा. प्रखंड के मीरपुर गांव निवासी नरेश यादव की पत्नी बिंदिया देवी ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट करने के मामले में हंटरगंज थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में बिंदिया देवी ने बताया है कि उनके जेठ हरिवंश यादव काफी समय से बीमार चल रहे हैं. इसी बात को लेकर उनकी जेठानी मुनिया देवी तथा उनके पुत्र अखिलेश यादव, रामबली कुमार और सागर कुमार अक्सर गाली-गलौज करते हैं. बिंदिया देवी के अनुसार, बुधवार की देर शाम वह खेत में गोबर फेंकने गयी थीं. इसी दौरान अखिलेश यादव ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने पिता पर डायन-बिसाही करने का आरोप लगाया. आरोपियों ने उसे उठा कर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गयी. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया. बाद में परिजनों ने उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए