हाइवा चालक नो इंट्री का नहीं कर रहे पालन

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 10 May 2026 8:30 PM

विज्ञापन

वशिष्ठ नगर में नो-इंट्री उल्लंघन से बढ़ी सड़क दुर्घटनाओं की चिंता

विज्ञापन

वशिष्ठ नगर में नो-इंट्री उल्लंघन से बढ़ी सड़क दुर्घटनाओं की चिंता जोरी. जोरी क्षेत्र में नो इंट्री के आदेश का हाइवा चालकों द्वारा उल्लंघन जारी है. तीन दिन पहले एसडीओ द्वारा लगाया गया नो इंट्री का आदेश पूरी तरह न मानने के कारण वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. पिछले तीन दिनों में दो लोगों की मौत हो चुकी है. आठ मई को एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद स्थानीय लोग घंटों सड़क जाम कर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. जाम स्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचे और स्थिति को देखते हुए नो इंट्री लगाने का आदेश जारी किया. आदेश के अनुसार, मुरैनवा टोल प्लाजा से लेकर हंटरगंज थाना क्षेत्र के (झारखंड बॉर्डर) गोसाईडीह तक सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित किया गया. साथ ही वाहनों की गति 20 किमी प्रति घंटे से अधिक न होने की शर्त रखी गयी. आदेश के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए वशिष्ठ नगर और हंटरगंज थानों को सख्त निर्देश भी दिए गये थे. इसके बाद भी नो इंट्री का उल्लंघन जारी है और भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है, जिससे स्थानीय जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola