दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी की समीक्षा

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक

विज्ञापन

चतरा. विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक रविवार को पत्थलदास मंदिर के प्रांगण में हुई. बैठक में प्रस्तावित दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता विहिप कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की. संचालन जिला मंत्री सुधीर कुमार ने किया. इस मौके पर जिला मंत्री ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड के सभी जिलों से बड़ी संख्या में बहनों की सहभागिता होगी. प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से युवती व महिलाओं को राष्ट्रभक्ति, संस्कार, सेवा, सुरक्षा व संगठनात्मक कार्यों का प्रशिक्षण दिया जायेगा. बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, सुरक्षा व व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया. सर्वसम्मति से विहिप जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साव व तारकेश्वर गुप्ता को सर्व व्यवस्था प्रमुख, सुधीर कुमार को कार्यालय व्यवस्था प्रमुख, अंकित पांडेय, उज्जवल कुमार को नगर व्यवस्था प्रमुख बनाया गया. मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola