जिला परिषद मार्केट में गंदगी का अंबार
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

बदबू से दुकानदार के साथ ग्राहक परेशान हो रहे हैं.
विज्ञापन
सिमरिया. प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद के मार्केट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही. यहां प्लास्टिक, बोतल, कागज फेंका हुआ है. बदबू से दुकानदार के साथ ग्राहक परेशान हो रहे हैं. दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि कई बार कूड़ा व करकट की सफाई करायी गयी, लेकिन कुछ दुकानदार द्वारा कूड़ा फेंक दिया जाता है. मना करने के बाद भी लोग नहीं सुनते है. जितेंद्र ठाकुर, नरेश कुमार, सुमेंदर कुमार, अर्जुन रजक ने जिला परिषद से कूड़ा कचरा हटाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










