16 साल की तपस्या है यह फिल्म! 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, इमोशनल हुए डायरेक्टर राजकुमार संतोषी

'बंटवारा 1947' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, भावुक हुए राजकुमार संतोषी, फोटो इंस्टाग्राम
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर लॉन्च हो गया है. 16 साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद बनी इस फिल्म को CBFC से बिना किसी कट के ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Batwara 1947 Trailer Launch: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का आज ट्रेलर लॉन्च हुआ. इस इवेंट में सनी देओल, करण देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और कई अन्य कलाकार नजर आए. ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक राजकुमार संतोषी काफी भावुक नजर आए और उन्होंने इस फिल्म को कई सालों की तपस्या बताया. उन्होंने बताया कि इस फिल्म को बनाने में उन्हें 15-16 साल लग गए और उन्हें अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि यह फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है.
Rajkumar Santoshi At Batwara Launch Event: क्या कहा राजकुमार संतोषी ने?
राजकुमार संतोषी ने फिल्म के लॉन्च इवेंट के दौरान काफी इमोशनल नजर आये. इस इवेंट में उन्होंने बताया कि यह उनकी 16 साल की तपस्या है. इस इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि,
“मैं सिर्फ यही कहूंगा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक तपस्या है. मुझे पहली बार यह प्ले पढ़ने का मौका 2009 में मिला था. मैं 2010 से इस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहा हूं और इसे बनाने में मुझे 16 साल लग गए. मैं और सनी देओल पिछले 15 सालों से इस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उस वक्त किसी ने हमारी मदद नहीं की. फिर आमिर खान ने हमारा साथ दिया और हमने इस फिल्म पर काम शुरू किया. मैं सनी का बहुत शुक्रगुजार हूं. यह फिल्म मेरे लिए एक तपस्या है और आज मैं काफी भावुक हूं. इतने सालों बाद आज मैं आप सभी के साथ इस फिल्म का ट्रेलर शेयर कर रहा हूं."
">VIDEO | Mumbai: Director Rajkumar Santoshi says 'Batwara 1947' took 16 years to make, calls it his 'tapasya'.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/JUVZ9zgjAH
Batwara 1947 Got A Certificate: फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के पास कर दिया है और इसे ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. उन्होंने लिखा, “हमें खुशी है कि CBFC ने ‘बंटवारा 1947’ को बिना किसी कट के पास कर दिया है और फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है. यह फिल्म इंसानियत और प्यार की कहानी कहती है। दर्शक इसे 14 अगस्त से सिनेमाघरों में देख सकते हैं.”
View on Instagram
What Sunny Deol Said: क्या कहा सनी देओल ने?
‘बंटवारा 1947’ के बारे में बात करते हुए अभिनेता सनी देओल ने बताया कि वह इस फिल्म की कहानी पर कई सालों से काम कर रहे थे. इस दौरान कई कलाकारों ने फिल्म की कहानी सुनी और कुछ के साथ फिल्म बनाने की योजना भी बनी, लेकिन किसी वजह से यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका. हालांकि, ‘गदर 2’ की सफलता के बाद परिस्थितियां बदल गईं और फिल्म को लेकर चीजें पूरी तरह अलग हो गईं.
About Film Batwara 1947: ‘बंटवारा 1947’ के बारे में
‘बंटवारा 1947’ की कहानी एक मुहाजिर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद लाहौर जाकर बस जाता है. परिवार एक ऐसे हिंदू घर में रहने लगता है, जो खाली पड़ा हुआ है. यह फिल्म मशहूर नाटककार असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ई नई’ पर आधारित है. कहानी में एक बुजुर्ग हिंदू महिला भी है, जो अपना घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती. इसके बाद महिला और मुहाजिर परिवार के बीच कई तरह के मतभेद सामने आते हैं.
फिल्म उस दौर की मुश्किल परिस्थितियों के बीच इंसानियत, रिश्तों और उम्मीद की कहानी पेश करती है. यह दिखाने की कोशिश करती है कि इतिहास के सबसे कठिन समय में भी लोगों के बीच प्यार और अपनापन बना रह सकता है.
निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं. सनी देओल के अलावा इस फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: Batwara 1947 Trailer: जलते घर, चीखते लोग और बिछड़ते रिश्ते... सनी देओल की फिल्म ने दिखाया 1947 के बंटवारे का दर्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










