'सॉरी कैटरीना...' बिग बॉस में सलमान खान की फटकार के बाद पाकिस्तानी RJ ने जोड़े हाथ, वीडियो जारी कर मांगी माफी

Updated:
विज्ञापन

पाकिस्तानी rj ने कैटरीना और सलमान से मांगी माफी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैटरीना कैफ के प्रेगनेंसी के बाद बढ़े वजन का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानी RJ ने सलमान खान की फटकार के बाद सार्वजनिक माफी मांग ली है. 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान ने बॉडी शेमिंग करने वाले ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई और कैटरीना का मजबूती से बचाव किया. जानिए क्या है यह पूरा विवाद.

विज्ञापन

Pakistani RJ Apologised to Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को उनके बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था. अब इस मामले में एक पाकिस्तानी रेडियो जॉकी (RJ) ने माफी मांग ली है. दरअसल, हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कैटरीना को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई थी. इसके बाद कैटरीना पर बॉडी शेमिंग करने वाली पाकिस्तानी RJ एजाज वारिस ने अपनी टिप्पणी को लेकर सफाई दी और माफी मांगी.

विज्ञापन

कैटरीना को लेकर क्या था पूरा मामला?

कैटरीना कैफ हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पति विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं. नवंबर 2025 में मां बनने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी, जहां उन्होंने फोटोग्राफर्स के सामने पोज दिए. इस दौरान कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर टिप्पणी की और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

">

कैटरीना की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद उनके लुक को लेकर कई तरह की बातें कही गईं. इसी बीच पाकिस्तानी रेडियो जॉकी की टिप्पणी भी चर्चा में आ गई, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री के शरीर को लेकर मजाक किया था.

सलमान खान ने बिग बॉस में लगाई ट्रोलर्स की क्लास

‘बिग बॉस 20’ के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर होने वाली बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग के मुद्दे पर खुलकर बात की. उन्होंने कैटरीना कैफ का नाम लिए बिना उनके समर्थन में आवाज उठाई और अभिनेत्री के वजन को लेकर की जा रही कमैंट्स पर नाराजगी जताई.

">

सलमान ने कहा कि किसी महिला के मां बनने के बाद उसके शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है. ऐसे समय में उसे ट्रोल करने के बजाय समझने और सम्मान देने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि कैटरीना जब दोबारा शूटिंग शुरू करेंगी, तो धीरे-धीरे अपनी फिटनेस पर काम कर सकेंगी.

ये भी पढ़ें: B/igg Boss 20: 'तेरे बाप की नौकर हूं?' Bigg Boss में काजी तौकीर पर भड़कीं रिती तिवारी, घर में मचा बवाल

पाकिस्तानी RJ एजाज वारिस ने मांगी माफी

सलमान खान की फटकार के बाद कैटरीना को लेकर टिप्पणी करने वाले पाकिस्तानी आरजे डॉ एजाज वारिस ने माफी मांगते हुए अपनी बात रखी. उन्होंने अपनी टिप्पणी को मजाक बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल हुक के लिए थोड़ा मजाक किया था. 


पाकिस्तानी rj ने कैटरीना और सलमान से मांगी माफी,  फोटो- इंस्टाग्राम
पाकिस्तानी rj ने कैटरीना और सलमान से मांगी माफी, फोटो- इंस्टाग्राम

हिंदुस्तान टाइम के रिपोर्ट के मुताबिक, एजाज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा  कि

‘‘सॉरी कैटरीना कैफ फ्रॉम द बॉटम ऑफ माय हार्ट’’.

उन्होंने आगे कहा, कल बिग बॉस में सलमान खान द्वारा इस बात का जिक्र किए जाने के बाद, मैंने इस पर विचार किया और महसूस किया कि मेरी बातों से कैटरीना और उनके कई फैन्स को दुख पहुंचा होगा. मेरा मकसद कभी भी किसी के शरीर का मजाक उड़ाना (बॉडी शेमिंग करना) नहीं था. मैं सलमान खान और उन सभी लोगों से भी माफी  मांगता हूँ  जिन्हें मेरी बात का बुरा लगा. कभी-कभी मुंह से गलत बातें निकल जाती हैं, और मुझे अपनी कही बातों पर सच में अफसोस है.

बॉडी शेमिंग पर फिर छिड़ी बहस

कैटरीना कैफ को लेकर हुआ यह विवाद एक बार फिर सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी और उनके शरीर पर सोशल मीडिया यूजर्स की टिप्पणियों को चर्चा में ले आया है. मां बनने के बाद किसी महिला के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर ट्रोलिंग करना कई सवाल खड़े करता है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'नो रहस्य, ओनली तपस्या’, सलमान खान ने शादी-बच्चों पर तोड़ी चुप्पी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के सवाल पर दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola