Chhath Puja पर बिहार आना ही पड़ेगा, ‘द वन’ के प्रमोशन में तमन्ना भाटिया ने किया वादा, बोली- एक बिहारी सब पर भारी
तमन्ना भाटिया, फोटो- इंस्टाग्राम
Tamannaah Bhatia Bihar Connection: ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचीं तमन्ना भाटिया ने कहा कि अब उन्हें छठ के मौके पर बिहार आना ही पड़ेगा. इसके साथ ही तमन्ना का “एक बिहारी सब पर भारी” कहना भी खूब चर्चा में रहा.
Tamannaah Bhatia Patna Visit: तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ की कहानी पटना के बिहटा स्थित करीब 400 साल पुराने वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथा से प्रेरित है और इसमें बिहार के महापर्व छठ पूजा की झलक भी देखने को मिलेगी. इसी फिल्म के प्रमोशन के लिए तमन्ना भाटिया पटना पहुंची थी. साथ ही मरीन ड्राइव जाकर गंगा आरती की और फैंस पर जमकर प्यार बरसाया.
छठ पूजा में फिर से बिहार आएंगी तमन्ना भाटिया
इस दौरान मीडिया से बातचीत में तमन्ना भाटिया ने छठ पूजा को लेकर एक्साइटमेंट शेयर की. साउथ एक्ट्रेस ने कहा, ''अभी तो मुझे आना ही पड़ेगा छठ पूजा में... बिहार में, क्योंकि बहुत ही गहरा नाता जुड़ गया है.'' फिर वह आगे कहती हैं, ''एक बिहारी सब पर भारी.''
View on Instagram
वन के मेकर्स भी बिहार से मिले प्यार से हैं खुश
वहीं बालाजी मोशन पिक्चर्स ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए बिहार के लोगों से मिले प्यार के लिए आभार जताया. पोस्ट में मेकर्स ने बताया कि उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने और उन्हें ‘द वन’ की दुनिया से रूबरू कराने का मौका मिला. मेकर्स ने कहा कि बिहार से मिल रहा सपोर्ट और प्रोत्साहन उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की कहानी की जड़ें इसी मिट्टी और उसकी भावनाओं से जुड़ी हैं, इसलिए बिहार से मिल रहा ये प्यार उनके लिए और भी मायने रखता है.

‘द वन’ के बारे में
बालाजी मोशन पिक्चर्स की 'द वन' टीवीएफ और 11.11 प्रोडक्शन के लिए के साथ मिलकर बनाया गया है. फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है. इसकी कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है, जबकि डायरेक्शन की कमान दीपक मिश्रा ने संभाली है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और विजुअल डायरेक्शन की जिम्मेदारी मनु आनंद के पास है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए