Chaibasa News : पति ने मायका जाने से रोका तो कीटनाशक पीकर दी जान
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 May 2025 11:36 PM
पति ने मायका जाने से रोका तो कीटनाशक पीकर दी जान
चाईबासा. पति ने मायके जाने से मना किया, तो पत्नी ने कीटनाशक खाकर जान दे दी. घटना चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के उलीडीह गांव की है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतका शांति बोदरा (40) उलीडीह गांव निवासी बबलू बोदरा की दूसरी पत्नी थी. पति ने बताया कि वह मजदूरी करने बाहर गया था. 24 मई की सुबह मजदूरी कर घर आया. उसकी पत्नी मायके जाना चाहती थी. मैंने फिलहाल जाने से मना किया. इसी गुस्से में पत्नी ने कीटनाशक पी लिया. उसकी तबीयत बिगड़ने पर हमें पता चला. उसे अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार किया गया. उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










