Chakradharpur News : सागजोड़ी गांव में कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 Jun 2026 10:32 PM
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने कुएं से निकाला शव
विज्ञापन
मनोहरपुर.
मनोहरपुर के जराइकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सागजोड़ी गांव स्थित अजंबर गुड़िया चौक के समीप शनिवार को कुएं में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार, सागजोड़ी गांव निवासी शंकर भूमिज का 14 वर्षीय पुत्र हरीश भूमिज शनिवार को अपनी छोटी बहन के साथ घर के पास स्थित कुएं पर नहाने के लिए गया था. इसी दौरान नहाने के क्रम में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर गहरे कुएं में जा गिरा.ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुएं में गिरने के बाद जब हरीश कुछ देर तक पानी से बाहर नहीं निकला, तो उसकी छोटी बहन ने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद कुएं के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. कुआं काफी गहरा होने के कारण किशोर दिखाई नहीं दे रहा था. इसके बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद हरीश को पानी से बाहर निकाला. कुएं से बाहर निकालने के बाद ग्रामीण और परिजन हरीश को तुरंत लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










