वैभव सूर्यवंशी के परफॉर्मेंस का ‘छोटा भीम’ कनेक्शन, हर्ष गोयनका ने बताया युवा स्टार का सीक्रेट

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरने से पहले खुद को शांत और फोकस रखने के लिए अपने फोन पर ‘छोटा भीम’ कार्टून देखते हैं. आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने यह दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए युवा बल्लेबाज की मासूमियत की तारीफ की.
Harsh Goenka on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय टी20 टीम में हो गया है. वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है. वहीं इसके बाद उन्हें एशियन गेम्स के स्क्वाड में भी रखा गया है. वैभव अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन मैच से पहले खुद को शांत और फोकस रखने का उनका तरीका बेहद दिलचस्प है.
आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने वैभव से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया. गोयनका ने सोशल मीडिया पर बताया कि मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी अपने मोबाइल फोन पर अपना पसंदीदा कार्टून ‘छोटा भीम’ देखते हैं. उनका मानना है कि इससे वह शांत रहते हैं और अपने खेल पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाते हैं.
वैभव अब भी बचपन को संजोए हुए हैं
गोयनका ने लिखा, “क्या आप जानते हैं कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मैच से पहले खुद को शांत और फोकस रखने के लिए क्या करते हैं? वह अपने फोन पर अपना पसंदीदा छोटा भीम कार्टून देखते हैं. यह जानकर खुशी हुई कि वह अपनी मासूमियत और बचपन को अब भी संजोए हुए हैं.”
अपने व्यक्तित्व के कारण लोकप्रिय होते जा रहे हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालांकि मैदान पर उनका आक्रामक अंदाज नजर आता है, लेकिन मैदान के बाहर उनका यह बचपन भरा अंदाज फैंस को उनकी सादगी और मासूमियत की झलक दिखाता है. यही वजह है कि वैभव न सिर्फ अपने प्रदर्शन बल्कि अपने व्यक्तित्व के कारण भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं.
आईपीएल 2026 में वैभव ने जीते कई अवॉर्ड्स
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीए 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 237.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. टूर्नामेंट में साबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी के कारण वैभव को टाटा सिएरा की गाड़ी मिली. इसके अलावा उन्हें सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप भी दिया गया. वैभव ने इस सीजन में 776 रन बनाए. इसके साथ ही वैभव को ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ सीजन का भी अवॉर्ड दिया गया.
यह भी पढ़ें: ‘पहले लाइसेंस मिलने दो…’, SUV जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










